बिहार राज्य के जिला खगड़िया के गोगरी प्रखंड के राटन पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ ग्रामीणों का साक्षत्कार लिये जिसमे फकरूदीन ने बताया कि मुखिया ईमानदार ,विकास और काम करने वाला होना चाहिए। लोग मतदान इसलिए करते है की क्षेत्र का विकास होगा इसलिए मुखिया प्रतिनिधि का अच्छा होना जरुरी है । वही कीकरण शर्मा का कहना है कि मुखिया बढ़िया होना चाहिए जो गरीबों की सहायता करे , काम करे एवं योजनाओं का लाभ दिलवाये।इन्होने ने बताया की मुखिया और समिति के लोग पेंशन दिलवाने के लिए पैसा मांगते है जो खिलाने पिलाने का कार्य करते है उनका काम मुखिया द्वारा किया जाता है। वहीं ग्रामीण डब्लू कुमार का कहना है कि मुखिया ऐसा होना चाहिए जो समाज में काम करे ,सबको लेकर चले ,आपके साथ साथ सबका विकास करें ,पुरे समाज का विकास हो जिससे कोई मुखिया की बदनामी न कर पाए । कई बार ऐसा देखने को मिला है कि किसी और के नाम से आया हुआ इंदिरा आवास या कोई भी अन्य योजना का लाभ किसी और को दे दिया जाता है। समाज में इस तरह का व्यव्हार नहीं किया जाना चाहिए। समाज में मुखिया का कार्य ऐसा होना चाहिए जिससे उसे आदर और सम्मान मिले।