बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के शेर चकला पंचायत के वार्ड नंबर 10 से रबिन्द्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से पंचायत के नागरिकों से साक्षात्कार लिए है। जिसमें मनोज महतो ने बताया कि शिक्षित एवं ईमानदार मुखिया होना चाहिए जिसे सरकारी योजनाओं की जानकारी हो और जो सभा के द्वारा जनता को योजनाओं के बारे में बताए। उन्होंने बताया की उनके पंचायत में ग्राम सभा नहीं लगायी जाती है ना ही बुलायी जाती है, इस कारण कोई जानकारी नहीं है ग्राम वासियों को ग्राम सभा की साथ ही साथ जीवन महतो का कहना है कि हमें ऐसा मुखिया चाहिए जो जनता को समान नजर से देखे और सरकारी फण्ड को जनता के बिच में बांटे और जनता को उसका लाभ दिलाये।
