बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ ग्रामीणों का साक्षात्कार लिए है।जिसमें मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि अच्छे छवि वाला ईमानदार नेक दिल से काम करने वाला मुखिया चाहिए। साथ ही उनका कहना है कि मुखिया ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए जो उच्च अधिकारीयों से मिल कर भरष्टाचार फैलाये , मुखिया ऐसा होना चाहिए जो जनता का मान सम्मान रखे और अगर जनता गुस्से में कुछ गलत शब्द कह दे तो उसे सुन कर खुद को काबू में रखे। उन्होंने बताया कि उन्हें ग्रामसभा की कोई जानकारी नहीं है और मोहम्मद ज़ाहिद आलम ने बताया कि साफ़ छवि वाला मुखिया चाहिए ऐसा ना हो की जब चुनाव आये उस समय ही केवल अपना काम दिखाए। उनका कहना है कि इस बार रामपुर पंचायत में अच्छे छवि वाला ईमानदार मुखिया का चुनाव कर पंचायत में बदलाव लाया जायेगा