बिहार राज्य के मुंगेर जिला के नौवागढ़ी दक्षिणी पंचायत के बजरंग बली नगर से विनोद शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से कुछ ग्रामीण महिलाओं से मेरा मुखिया कैसा हो कार्यक्रम के तहत बातचीत किये। जिसमें रानी देवी ने बताया कि मुखिया शिक्षित होना चाहिए और हमारे दुख सुख में साथ देने वाला होना चाहिए। आने वाले चुनाव में हम इसी प्रकार के मुखिया का चुनाव करेंगे।
