बड़ी खबर:-दीवार गिरने से आधा दर्जन लोगों की मौत,मचा महेशखूंट थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय चंडी टोला बन्नी का नाला की खोदाई के क्रम में विद्यालय की दिवार गिरने से दर्जनों मजदुरों की मौत की आशंका अबतक छह की लाश बरामद की गई। लगातार शव की बरामद को लेकर खोजबीन जारी।खगड़िया डीएम एवं एसपी ने दुःख जाहिर किये। खगड़िया:-बिहार के खगड़िया जिला के महेशखूंट थाना क्षेत्र के चैधा- बन्नी गांव से बड़ी खबर जहां पर मध्य विद्यालय के दिवार गिर जाने के कारण दर्जनों मजदुरों की मौत हो जाने की खबर प्राप्त हो रही हैं।जिसमें अब- तक छह मजदुरों की लाश बरामद की गई है एवं दबे लोगों की खोजबिन लगातार जिला प्रशासन द्वारा जारी है, बताया जा रहा है की मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाला निर्माण कार्य खुदाई जारी था जहां विद्यालय के दिवार के सामने गढ्ढे खोदा जा रहा था की अचानक विद्यालय का दिवार गिर पड़ा और करीब दर्जन भर मजदुर दिवार के चपेट में आकर दब गया जहां मजदुरों की मौत हो गया है।घटना चैधा- बन्नी चण्डी टोला उत्क्रमित विद्यालय का है।खबर लिखे जाने तक छह लाश की बरामद कर लिया गया है जिसमें पुर्वी ठाठा के 40 वर्षीय फुलो पासवान का पुत्र प्रमोद पासवान, विद्दानंद पासवान का 25 वर्षीय पुत्र ज्ञानदेव पासवान, सिकन्दर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र शिवशंकर सिंह एवं स्थानीय मजदुर विन्देश्वरी शर्मा के पुत्र ललित कुमार, श्रीकांत तांती का 30 वर्षीय पुत्र छैला तांती, नेती तांती का 25 वर्षीय पुत्र झुलन तांती है, जिसका लाश बरामद कर लिया गया, बाकी मजदुरों की निकालने का काम जारी है, बताया जा रहे की करीब पन्द्रह मजदुर दिवार गिरने के चपेट में है।इधर घटना की जानकारी की मिलते ही मानसी उपप्रमुख हीरालाल यादव ने दुःख जताते हुए बताया कि सभी मृत परिवार को सरकार की और से सभी को दस दस लाख रुपिये की मुआवजा की राशि दे और दोषियों पर अभिलंब करवाई करे।और जो मजदूर घायल है उन्हें इलाज के लिए समुचित वेवस्था की मांग खगड़िया जिला प्रशासन से की गई।वही इधर मज़दुरों कि मौत पर शोक व्यक्त कर की मुआवजे की मांग किरण देव यादव ।असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सह भाकपा माले के जिला संयोजक किरण देव यादव एंव यूनियन के सचीव सुनील कुमार ने गोगरी प्रखंड के बन्नी के चंडी टोल‌ मे नाला खुदाई के क्रम मे स्कूल का बड़ी दीवार गिरने से 6 मज़दुरो कि मौत होने पर शोक व्यक्त किया तथा जिलाधिकारी से दोषियों पर कार्यवाइ करने , दस दस लाख मुआवजा देने घायलो को समुचित‌ ईलाज कराने की मांग किया है।इधर खगड़िया जिला अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाला खोदाई का काम स्कूल के चार दिवारी के पास हो रहा था।और दीवार के निचे के हिस्से का मिट्टी काट लेने से दीवार गिरी और छह मजदूर की मौत की पुष्टि हो चुकी है एयर लगातर शव की बरामद को लेकर जिला पुलिस काम कर रही है।और दोषी पर जल्द कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाएगा।इधर घटना की जानकारी मिलते ही मृत के परिवार वालो का रो रोकर बीरा हाल है।एवं जिले भर में घटना की जानकारी मिलते ही सन्नाटा पसरा। खगड़िया मोबाइल वाली न्यूज़ के मैं रविंद्र कुमार धन्यवाद