संग्रामपुर संवाददाता प्रखंड के कहुआ गांव निवासी बिपिन बिहारी शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीर कुमार सिंह  भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामखेलावन शर्मा  जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल नयन सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन उर्फ बम बम ने कहा कि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह के द्वारा बिपिन बिहारी शर्मा को किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोनीत करने से क्षेत्र के किसानों के हित को लेकर हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि इनके द्वारा पूर्व में भी समाज में किसान के प्रति हमेशा आगे रहने का काम किया है। इन सभी कार्यों को देखते हुए पार्टी ने अहम फैसला लेते हुए इनको मंडल का भार सौंपा है।उम्मीद करते हैं कि वे अपने कर्तव्यों पर हमेशा डटे रहेंगे एवं किसानों के हित में काम करते रहेंगे।