बिहार राज्य के खगड़िया जिला के बेलदौर प्रखंड से रविंद्र कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि दिनांक 16 जनवरी 2021 को मोबाइल वाणी पर एक खबर प्रसारित किया गया था।जिसका शीर्षक था 'खगड़िया जिला के कई प्रखंड कार्यालय के सामने आम पब्लिकओं के द्वारा अलाव की दीवान करते देखा जा रहा है  "।उस खबर में बताया गया था कि बढ़ती ठण्ड और कँपकपी के कारण आमजनों को काफी परेशानी हो रही है। बस यात्रियों द्वारा अलाव की व्यवस्था की मांग आलाधिकारियों से की जा रही है ,ताकि यात्रियों को आने जाने के समय ठण्ड से थोड़ी राहत मिल सके।जिला भर में आम नागरिकों द्वारा सरकारी योजना के तहत अलाव की मांग की जा रही है। इस खबर को मोबाइल वाणी पर चलायी गयी और असर यह हुआ कि खगड़िया जिला अधिकारी के निर्देश पर बेलदौर प्रखंड के अंचलाधिकारी के द्वारा ठंड से बचने के लिए बेलदौर प्रखंड के कई चौक चौराहों पर अलाव की व्वस्था करा दी गयी है।इस बात को ले कर यहाँ के ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है और आशा की करणें दिखाई देने लगी है।