बिहार राज्य के खगड़िया जिला के गोगरी प्रखंड के रामपुर पंचायत से रविंद्र कुमार प्रजापति मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमन देवी प्रजापति से साक्षत्कार किया। उन्होंने बताया कि पहले शौचालय नहीं होने कारण शौच करने के लिए घर से बहार जाना पड़ता था। जिससे उन्हें कई प्रकार की होने वाली बीमारियों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अब उनके घर पर शौचालय है और परिवार के सभी सदस्य शौचालय का इतेमाल करते है। शौचालय का इतेमाल सही ढंग से किया जाता है।उन्हें सातो शौचालय की जानकारी नहीं थी। लेकिन अब सातों शौचालय की जानकारी धीरे धीरे हो रही है