बिहार राज्य के जिला पूर्णिया से रंजन मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के बीच हो रहे लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देश के आलोक में ज़िले के सभी मतदान केंद्रों पर पुख़्ता व्यवस्था की गई थी। सभी मतदान केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं एवं आईसीडीएस की ओर से महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाओं की प्रतिनियुक्ति बूथ पर की गई थी। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान केंद्रों पर आने वाले सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सभी मतदाताओं को मास्क से चेहरे को ढक कर आने और हाथों में ग्लब्स लगाकर ही मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। विस्तृत खबर सुनने के लिए ऑडियो पर करें क्लिक।
