• बिहार कृषि विश्वविद्यालय , सबौर के तत्वावधान में वेबिनार सह पोषण कार्यशाला का हुआ आयोजन • पोषण में कृषि विज्ञानं केन्द्रों की सहभागिता पर हुई चर्चा • पोषण वाटिका विषय पर आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिया गया प्रशिक्षण पटना/ 18 सितंबर- राज्य में सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. कृषि को पोषण से जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार प्रयासरत है. कृषि उत्पादों में पोषक तत्वों को समाहित करने के विषय पर किये जा रहे कार्यों एवं पोषण वाटिका के महत्त्व को समझते हुए कृषि पोषण एवं पोषण वाटिका पर सविकाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का बिहार कृषि विश्वविद्यालय , सबौर के तत्वावधान में वेबिनार के माध्यम से शुभारंभ किया गया. ऑडियो पर क्लिक कर सुने विस्तृत रिपोर्ट।