नगर में जल नल योजना के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा लगभग आठ करोड़ की लागत से नगर में घर घर जल नल योजना का होना है कार्य निर्धारित अवधि तक नहीं हो पाया काम पूरा नगर में जल आवर्धन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा । यह योजना जून माह में ही पूर्ण होना था। अब तक संबंधित निर्माण एजेंसी ने 60 फीसदी ही कार्य पूरा किया है। जबकि निर्माण कार्य की शुरुआत दो साल पहले की गई थी। इस लिहाज से पाइप लाइन बिछाने का कार्य अब तक पूरा हो जाना था। पाइप लाइन नहीं बिछाने से जल आवर्धन योजना का लाभ शहर के 25 हजार लोगों को नहीं मिल पा रहा है। पाइप लाइन बिछाने का अंबेडकर चौक से कादरगंज मोहल्ले तक अब तक शुरू नहीं हो पाया है। संवेदक द्वारा लेट लतीफ बरते जाने के कारण पाइप लाइन बिछाने का काम मैं तेजी नहीं आ रही है। मुलकटांड़ में बनेगा अंडर ग्राउंड यूजीआर टावर योजना के तहत शहर के सभी वार्डों में पाइप लाइन बिछाया जाना है। खड़गपुर झील से खैरा जलापूर्ति के लिए फिल्टर प्लांट एवं ट्रीटमेंट प्लांट से नगर के प्रखंड कार्यालय स्थित अंडर ग्राउंड निर्माणाधीन टावर में एवं नुकसान यूजीआर अंडरग्राउंड टावर में जलापूर्ति स्टॉक होने के बाद नगर के कुल 18 वार्डों में जलापूर्ति सप्लाई घर घर की जानी है। वहीं से पानी पाइप लाइन के माध्यम से घरों में पहुंचेगा। कूछ तकनीकी अड़चनों के कारण निर्धारित अवधि तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। संवेदक को समय और दिया गया है । जल्द ही नगर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा । कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार फोटो अर्ध निर्मित अंडर ग्राउंड यूजीआर टावर
