खड़गपुर के सशस्त्र सीमा बल की 16वीं वाहिनी एफ कंपनी की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर राजकीय शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय हवेली खड़गपुर में दर्जनों फलदार व छायादार पौधा लगाया गया ।कंपनी के कमांडर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार के नेतृत्व में महाविद्यालय परिसर में शीशम सागवान जामुन लीची आम सहित कई पेड़ लगाए गए। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य बालेश्वर चौबे नरेश कुमार कैलाश कुमार नरेंद्र राम साबिर अली सहित कई लोग उपस्थित थे
