एशिया प्रसिद्ध मुंगेर के रेल नगर जमालपुर में कोरोना का कहर लगातार जारी है।अब इसका दायरा भी बढ़ता जा रहा हैं। शुक्रवार रात्रि इसकी संख्या बढ़कर जिले में कुल 62 जबकि जमालपुर में 54 हो गयी है। इधर कोरोना पॉजिटिव मरीजों की बढते संख्या से शासन व प्रशासन सहित खासे परेशान हैं।
