जिला मुंगेर प्रखंड जमालपुर से प्रिंस कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि जिले में समय से पूर्व शत प्रतिशत किसानों के बीच मृदा हेल्थ कार्ड का वितरण कर दिया गया। इसे जिला प्रशासन कृषि उत्पादन के क्षेत्र में इस बड़ी उपलब्धि मान रहा है। इस योजना की सफलता से उत्साहित जिलाधिकारी उदय कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए जिले का पंजीयन कराने का आदेश दिया है। इस बात कि जानकारी देते हुए जिलाधिकारी उदय कुमार ने कहा कि जिले में मृदा स्वास्थ्य कार्ड बनवाने तथा वितरण के लिए निर्धारित योजना समय से पहले ही पूर्ण कर ली गई। इसका परिणाम फसल उत्पादन पर दिख रहा है। जिले के किसानों को अच्छी उपज प्राप्त हो रही है। इसको लेकर प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए पंजीकृत कराने का निर्देश जारी कर दिया है।