असांव थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव से असांव पुलिस ने मारपीट के फरार दो वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है गिरफ्तार दोनों वारंटी थाना क्षेत्र के अरकपुर निवासी मुन्ना प्रसाद तथा शिवपुर सकरा निवासी मदन प्रसाद है।इस संबंध में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में बिती रात पुलिस ने छापेमारी कर कोट द्वारा वारंट निर्गत दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार दोनो वारंटी के खिलाफ मारपीट के मामले में कोर्ट द्वारा वारंट जारी किया गया था। पुलिस के अनुसार सालो पूर्व आपसी विवाद और जमीनी विवाद को लेकर मार पीट हुआ था। जिसमें मुन्ना प्रसाद एवं मदन प्रसाद पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था।तभी गुप्त सूचना मिली की फरार वारंटी को गाँव के समीप देखा गया है पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया।
आंदर प्रखंड क्षेत्र के बलिया पंचायत के हाताहकमा गांव में लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट निर्माण के लिए मुखिया पति ज्ञानचंद्र सिंह द्वारा आज विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का आरंभ कराया । बीडीओ ने बताया कि 7.5 लाख की लागत से हाता हकमा में कचरा प्रबंधन यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के बीच हरे और नीले डस्टबिन का वितरण किया जाएगा जिसमें नीले डस्टबिन में सूखे कचरे जबकि हरे डस्टबिन में गीले कचरे का उठाव किया जाएगा ।इससे पंचायत स्वच्छ व निर्मल बनेगा। और गांव शहरों की तर्ज पर दिखेगा। वही इस मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक अजितेश प्रसाद सिन्हा बीसी अंकित कुमार, के साथ कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
