Transcript Unavailable.
हर्षोलास के साथ संपन्न हुआ सरस्वती पूजा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाराजगंज थाना में शनिवार को जनता दरबार लगाकर अंचल अधिकारी रविंद्र राम ने तीन जमीनी विवादित मामले का निष्पादन किया है. अंचल अधिकारी रविंद्र राम ने कहा कि पिछले शनिवार को जनता दरबार में जो आवेदन प्राप्त हुए थे जांच पर उसका निष्पादन किया गया जनता दरबार कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ लगाया गया मौके पर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह भी मौजूद रहे .विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुरा गांव निवासी एक युवक का शनिवार को बाजार में सब्जी खरीदारी के दौरान अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल गाड़ी चोरी कर लिया है घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक ऋषिकेश कुमार अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर से सब्जी खरीदारी करने के लिए बसंतपुर बाजार गया था जहां सब्जी खरीदकर जब युवक आया तो उसके गाड़ी चोरी हो गई थी जिसके बाद युवक ने इसकी शिकायत थाना प्रभारी मुकेश कुमार से किया है. प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी है.
महाराजगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को कोविड-19 को मात देने के लिए 40 लोगों का सैंपल लिया गया लैब टेक्नीशियन धनु कुमार ने कहा कि अस्पताल प्रबंधक एम आलम के निर्देश पर शनिवार को 40 लोगों का कोविड-19 जांच हेतु सैंपल लिया गया जांच में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव मिले हैं. बता दें कि महाराजगंज प्रखंड में 5 दिनों में एक भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिले हैं क्षेत्र के लोग कोविड-19 को मात दे रहे हैं. विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
छपरा जिले के आमड़ाढ़ी ढ़ाला के समीप सड़क दुर्घटना में घायल युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृत युवक दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी ललन पाठक का 22 वर्षीय पुत्र आकाश पाठक है. घटना के संबध में परिजनों ने बताया कि आकाश शुक्रवार की शाम को अपनी बहन के ससुराल सिधवलिया जा रहा था। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
प्रखंड के दरौदा बाजार समेत प्रखंड के कई ग्रामीण क्षेत्रों एवं बाजार क्षेत्रों में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की गई है जहां पर श्रद्धालु श्रद्धा सुमन के साथ मां शारदा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
परसा सारण।। सांसद के अनुशंसा पर पीड़िता को मिली सहायता
परसा सारण माँ शारदे की जगह जगह पंडालों में हो रही हैं पूजा
दरौदा थाना क्षेत्र के हड़साटाली निवासी शिवप्रसन्न यादव का शुक्रवार को पटना के पारस हॉस्पीटल में निधन हो गया । पूर्व एमएलसी को ब्रेन हेमरेज के कारण 25 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था । शिवप्रसन्न यादव के पुत्र व दरौंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार यादव ने बताया कि वे हड़साटाली स्थित अपने निवास पर थे । 25 जनवरी की सुबह करीब 6 बजे उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया । उन्हें तत्काल पटना के पारस हॉस्पीटल लाया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
