शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार कार्यक्रम के तहत इनोवेटिव पाठशाला विषय पर आनलाइन माड्यूल प्रशिक्षण में सराहनीय योगदान के लिए 56 शिक्षकों को 11 मार्च को सम्मानित किया जाएगा । इसमें दारौंदा प्रखंड के चार शिक्षक शामिल हैं । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में 2 वर्ष से नीचे के सभी बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं का शत - प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए सोमवार से सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान प्रारंभ किया जाएगा । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

असामाजिक तत्वों द्वारा माड़ी पुर उच्च माध्यमिक स्कूल के दीवार पर अश्लील बातें लिखे जाने एवं स्कूल के प्रधानाध्यापक के बराबर अनुपस्थित रहने के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को अनेक लोगों ने थाना परिसर में पहुंचकर मांझी से पानापुर स्थानांतरित निवर्तमान थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को अंगवस्त्र व डायरी कलम आदि से सम्मानित कर उनको नई पारी की शुभकामनाएं दी। मांझी पूर्वी पंचायत के मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान मटियार के पूर्व मुखिया जय प्रकाश महतो जदयू नेता निरंजन सिंह अरविंद सिंह राहुल गुप्ता संजीव वर्णवाल आदि ने थानाध्यक्ष के अल्प कार्यकाल को उपलब्धियों का पर्याय बताया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

शनिवार को मांझी प्रखंड के बहोरन सिंह टोला के समीप स्थित माँ दुर्गा इमरजेंसी हॉस्पिटल परिसर में निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ कवरेंद्र कुमार डॉ अक्षिता श्रीवास्तव तथा डॉ शशिरंजन सिंह द्वारा सैकड़ो मरीजो का ब्लडसुगर ब्लड प्रेशर के साथ साथ अन्य स्वास्थ्य जाँच किया गया। शिविर में मरीजों के बीच निशुल्क दवा का वितरण किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

जिला के दाउदपुर थाना अंतर्गत गोबरही गांव मे पंचायत भवन बनवाने के लिए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए, पत्र सौंपा कि हमारे गांव के पूरब शिव मंदिर के बगल में गरमजरुआ मालिकान जमीन है। जो खाली पड़ी है। जिसका खाता संख्या 103, सर्वे प्लांट नंबर 481, रकबा 19 कट्ठा 18 धूर हैं। जो की उस जमीन पर जाने के लिए मध्य विद्यालय ग्राम गोबरही से दक्षिण के तरफ एक निर्मित कच्ची सड़क है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे छात्रों में से प्रखंड क्षेत्र के बघौना गांव निवासी छात्र अभिषेक सिंह बुधवार को अपने घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही अभिषेक और परिजन भावुक हो गए। घर पहुंचते ही अभिषेक अपने पिता से गले लगा।घर पहुचने पर अभिषेक ने बताया कि यूक्रेन का जो मंजर था वो बयां भी नहीं किया जा सकता।बताया कि वह यूक्रेन में जिस जगह रह रहे थे, वहां से कई किलोमीटर दूर युद्ध हो रहा था लेकिन धमाकों की आवाज उन तक पहुंच रही थी। इससे वह काफी दहशत में थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के चैनपुर मुबराक पुर स्थित मंगला भवानी मंदीर परिसर में कलश यात्रा के साथ शतचंडी महा यज्ञ शनिवार से शुरू हुआ। यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के लिये जल यात्रा निकाली गई।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व पुरुष शामिल हुए।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पूर्व शराब के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति सिसवन थाना क्षेत्र के नंदा मूड़ा गांव निवासी हरिशंकर ठाकुर उर्फ खोपड़िया बाबा बताया जा रहा है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना क्षेत्र के सिसवन थाना परिषद और चैनपुर ओपी में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में सिसवन अंचलाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई ।सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार ने बताया कि चैनपुर ओपी में 2 मामले वही सिसवन में 3 मामलों का आपसी सहमति बनाते हुए निपटारा किया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।