प्रखंड क्षेत्र के पिपरा,दरौंदा, सिरसाव, भूसी, एवं सिरसाव मठिया गांव में बुधवार को दरौंदा के कनीय अभियंता मोहिनी सिंह द्वारा छापेमारी किया. इस दौरान भूसी गांव में आधा दर्जन ऐसे लोग थे. जिनके ऊपर हजारों रुपया का बिजली बिल बाकी है. बिजली बिल जमा नही करने वाले उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परीक्षा फल आते कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला. दरौंदा में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं काफी अव्वल अंक लाई है. इस दौरान दरौंदा प्रखंड के रुकुन्दीपुर पंचायत के रंगरौली गांव की विनय कुमार साह की पुत्री सुजाता कुमारी 92.6 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड में अव्वल रही. वही बगौरा की आनंद शर्मा की पुत्री 79.8 प्रतिशत अंक लाकर दूसरे स्थान पर रही.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पंचायत में सभी वृद्धजनों और श्रमिकों के लिए शिविर लगा कर पंजीयन करवाया गया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आज होली मिलन सामरोह में सभी वर्ग के लोग शामिल हुए और होली गीत पर झूमते नजर आयें। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

रघुनाथपुर प्रखंड के लोकीपुर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है जहां पर काफी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष यज्ञ में सम्मिलित होकर पूजा अर्चना करते हुए घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या की कामना कर रहे हैं आए हुए विद्वान प्रवचन कर्ताओं द्वारा प्रवचन का कार्यक्रम किया जा रहा है तथा आए हुए गायको द्वारा भगवान के अनेकों रूप का वर्णन करते हुए गीत संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत की जा रही है

दरौंदा प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को दोपहर के समय जिला परिषद क्षेत्र संख्या 28 के जिला पार्षद नगीना यादव 29 के जिला पार्षद धर्मेंद्र कुमार यादव उर्फ चुन्नी बाबू एवं 30 के जिला पार्षद ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिला पार्षदों ने ने पेय जल, साफ-सफाई, दवाओं की रख रखाव, लैब, रेडियोलॉजी, कमरे की रंगाई पोताई, डेंटल, बिजली सप्लाई, बैठने की सुविधा, रोगी के लिए बेड, शौचालय, कोरोना जांच के लिए उपलब्ध किट, स्टाफ, रोगी के हाथ धोने के लिए साबुन, उपस्थिति पंजी, हैंडवास के अलावे अन्य बिंदुओं पर जांच किए. इस के बाद स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कोविड-19 जांच एवं टीकाकरण का जायजा लिया.

परसा सारण।। कोविड 19 से बचने के लिए परसा में टीकाकरण जारी

परसा सारण।। 10 लीटर शराब के साथ महिला तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार