Transcript Unavailable.

सिवान जिला के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर महरौली मोड़ के पास ठोकर से टकराकर एक बाइक चालक गिर गया जिसे गंभीर चोट लग गई वही इस संबंध में सूत्रों को कहना था की बाइक चालक रघुनाथपुरा से आ रहा था। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

दरौदा प्रखंड क्षेत्र में नील गायों की झुंड के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो रही है प्रखंड क्षेत्र के किसानों का कहना था नील गायों के झुंड के झुंड आकर लगी हुई फसल को चर कर तथा अपने पांव तले रौंद कर बर्बाद कर रही है जिससे किसानों को नुकसान हो रहा वही हो रहे नुकसान को देख किसान परेशान हैं।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

शिक्षक नियोजन पत्र नहीं मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया हंगामा। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

सुपौल टरिया गांव में तंबाकू की फसल लूट लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज करने पर आरोपी किसान को दे रहे हैं धमकी, पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

एक बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार दो वाहन भी जब्त।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।

रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय प्रशासन से जगह-जगह को पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की गई है इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता का कहना था की पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है यह परेशानी राहगीरों के लिए कुछ ज्यादा ही पड़ रही है।इसलिए स्थानीय प्रशासन से मेरी अपील है कि जगह जगह पर पेयजल उपलब्ध करा जाए।

थाना क्षेत्र के घुरघाट मे शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ती का मोबाइल छीन कर भाग रहे चोर को पकड़ ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पूछे जाने पर आरोपी अपना नाम दाऊद पुर थाना के स्थानीय गांव के राज कुमार तिवारी बताया । घटाना के संबंध मे मिली जानकार के अनुसार रसुलपुर थाना क्षेत्र के लौआरी गांव निवासी मनोज भारती घुरघाट चट्टी पर सब्जी खरीद रहे थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन थाना क्षेत्र के एक गांव से चैनपुर हाईस्कूल में नामांकन कराने गई नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। छात्रा के घर न लौटने पर स्वजनों ने छात्रा की खोजबीन शुरू की किंतु कोई पता नहीं चल सका । मामले में छात्रा के दादा ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में बताया है कि उसकी 13 वर्षीय पोती चैनपुर उच्च विद्यालय की छात्रा है 15 अप्रैल की सुबह 9:30 बजे अपने सहपाठी के साथ हाई स्कूल में नामांकन कराने के लिए गई थी।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सिसवन प्रखंड में एक तरफ जहां भीषण गर्मी हो रही है, वहीं लगातार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। जिससे गेहूं की फसले प्रतिदिन जल रही है। जिससे किसानों का काफी नुकसान हो रहा है। रविवार की दोपहर आग ने प्रखंड के चैनपुर,बंगरे के बारी,बावनडीह चंवर में तांडव माचाया।जिसमे 100 एकड़ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।