जदयू के राष्ट्रीय महासचिव अनिल हेगरे को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाये जाने पर जदयू के पूर्व राज्य परिषद सदस्य विजय प्रसाद वर्मा ने बधाई देते हुए कहा की जदयू एक ऐसी पार्टी है जो समर्पित कार्यकर्ताओ के मान सम्मान देने का काम करती है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर मे समर्पित कार्यकर्ताओ की पहचान है.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

दरौंदा। पंचायती राज विभाग अंतर्गत दरौंदा प्रखंड में पदस्थापित तकनीकी सहायक सिकन्दर कुमार को अपने पंचायत सिरसाव में अपने कर्तव्य पर वापस लौटे. बता दें कि तकनीकी सहायक सिकंदर कुमार कई महीने से अवकाश पर चले गए थे जिसके बाद पंचायत का कार्य तकनीकी सहायक खुशबू और न्याय एवं अतुल किशोर प्रभार में थे प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी सहायक सिकंदर कुमार के छुट्टी पर रहने पर पंचायत के कार्यो में देरी हो रही थी. लेकिन अपने कर्तव्य पर वापस आ गए हैं. अब पंचायत के कार्य समय सीमा पर होगा.

केस नही उठाने पर मारपीट कर दो लोगो को किया घायल दरौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा में दो पक्षो में मारपीट हो गई । इस संबंध में बताया जा रहा है कि पूर्व में मारपीट के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी । जिसके बाद दोनों पक्षों में काफी तनाव रहता था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

देसी शराब के साथ गिरफ्तार धंधेबाज को जेल रघुनाथपुर । थाना क्षेत्र के नरहन गांव से देसी शराब के साथ गिरफ्तार एक धंधेबाज को पुलिस ने जेल भेज दिया । गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विश्वकर्मा सहनी के पास से 28 लीटर देशी शराब बरामद किया था । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

आपसी विवाद में मारपीट में वृद्ध दंपती घायल दरौंदा । थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट में वृद्ध दंपती घायल हो गए इस संबंध में बताया गया कि पहले तू तू मैं मैं हुई फिर बात विवाद बढ़ते बढ़ते मारपीट हो गई जिसमें घायल दंपती बंगरा निवासी परमा यादव ( 62 वर्ष ) व शिवपति देवी ( 60 वर्ष ) है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

प्रखंड के अमरपुर गांव स्थित भगवान श्रीराम जानकी सह शिवालय मंदिर का भब्य नव निर्माण को लेकर सोमवार को भूमि पूजन कर आधारशिला रखी गई । भव्य मंदिर नव निर्माण के लिए भूमि पूजन सह आधार शिला, धर्म ध्वजा का पूजन कार्यक्रम आचार्य नीरज दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यजमान कामेश्वर राय ने विधि पूर्वक किया ।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

थाना क्षेत्र के पकवलिया पंचायत के बलुआ गांव में सोमवार की सुबह में खेत की फसल चराने पर गांव के ही एक व्यक्ति ने गाय को भाला मार दिया. जिसमे घायल हो गई. पशु चिकित्सक द्वारा इलाज कराया गया. लेकिन गाय की जान नही बची. इस संबध में बताया जा रहा है कि पकवालिया पंचायत के बलुआ गांव निवासी गामा यादव की गाय इधर-उधर घूम कर चर रही थी.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर के धरती पर पहली बार प्रत्याशियों ने लिया बाबा हरिहर नाथ के समक्ष शपथ मतदाता के साथ विश्वासघात करने वाले वार्ड सदस्यों को इस बार सबक सिखाएगी सोनपुर नगर पंचायत की जनता सोनपुर-समाज में चुनाव जीतने के पहले बड़े -बड़े वादे ,बड़े बड़े प्रलोभन एवं अपने आप को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार के उपमा देकर मतदाताओं की कीमती वोट हासिल करने के लिए जातिवाद,पार्टीवाद या तरह-तरह के अपडण्डे व प्रलोभन देकर उनके कीमती वोट हासिल कर जीत हासिल कर लेते हैं और पुनः अपने गिरगिट की तरह से रंग बदल देते हैं और मतदाता छले जाते हैं और जन समस्याएं जस के तस रह जाती है और जनता त्राहिमाम -त्राहिमाम करती है और जनता के साथ विश्वासघात होती है और जनता छले जाते हैं तो पहली बार सोनपुर नगर पंचायत के धरती पर चुनाव से पूर्व कई बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं समाज के विकसित करने वाले वैसे लोग जो इस बार के चुनाव में आने वाले वैसे भ्रष्ट व्यक्तियों के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वैसे प्रत्यासियो को खोजबीन शुरू कर दी गई है जो अपने कर्तव्यों को चुनाव जीतने के बाद ईमानदारी से कार्य करें वैसे लोगों को खोजबीन सोनपुर नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के लोग अब ईमानदार ,अच्छी छवि, कर्तव्यनिष्ठ वैसे लोगों को उम्मीदवार चयन करने के लिए उन्हें खोजबीन शुरू कर दी है । इसी क्रम में सोनपुर के वैसे कुछ प्रत्याशी जो चुनाव में अपने ईमानदारी पेश करते हुए प्रत्याशी के रूप में खड़े होने का ऐलान किया है वैसे लोगों को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने एक संकल्प के साथ वैसे उम्मीदवारों को बाबा हरिहर नाथ मंदिर के गर्भ गृह में उनके साक्षी मानकर उन्हें शपथ दिलाई है। बैंक से सेवानिवृत्त अनिल सिंह सोनपुर ने कहा कि बार-बार जनता के छले जाने मतदाताओं को विकास के भरोसा देकर जनता को छलने वाले वैसे प्रत्याशियों को इस बार जनता सबक सिखाएगी और एक नेक ईमानदार लोगों को चयन करने का संकल्प के साथ सोनपुर नगर पंचायत को विकसित करने के लिए ग्रीन सोनपुर, स्वच्छ सोनपुर के नारा के तहत वैसे प्रत्याशियों को चयन किया जा रहा है । सोनपुर के विभिन्न वार्ड सदस्यों जो चुनाव में अपना उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच अपना उम्मीदवारी पेश करने वाले प्रत्याशियों ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में रविवार को पहुँच कर भगवान हरि व हर को साक्षी मानकर इमानदारी से चुनाव लड़ने का संकल्प के साथ निष्ठा पूर्वक ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का शपथ ईश्वर व लोगो के साक्षी मानकर प्रत्यासियो ने शपथ लिया । जिसमें नगर पंचायत सोनपुर वार्ड नंबर 14 के अनंत सिंह, वार्ड नंबर 12 के वैभव कुमार ,वार्ड नंबर 16 के कृष्णा जी ,वार्ड नंबर 20 के राजाराम सहनी एवं वार्ड नंबर 2 के संजय कुमार सिंह ने हरिहर नाथ मंदिर में शपथ ग्रहण किया । इस शपथ ग्रहण का संचालन हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं विलायत हुसैन, सतनारायण सिंह, सतीश बाबा एवं जन जागरण मंच के सदस्यों के सामने शपथ दिलवाया गया।

परसा सारण।। लोक कल्याण प्रसार के प्रचारक बने पप्पू गुप्ता

महुआ में इंटर की छात्रा एवं किराना व्यवसाई की हुई हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचेंगे जदयू संसदीय दल के नेता उपेंद्र कुशवाहा। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।