सोनपुर के धरती पर पहली बार प्रत्याशियों ने लिया बाबा हरिहर नाथ के समक्ष शपथ मतदाता के साथ विश्वासघात करने वाले वार्ड सदस्यों को इस बार सबक सिखाएगी सोनपुर नगर पंचायत की जनता सोनपुर-समाज में चुनाव जीतने के पहले बड़े -बड़े वादे ,बड़े बड़े प्रलोभन एवं अपने आप को कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार के उपमा देकर मतदाताओं की कीमती वोट हासिल करने के लिए जातिवाद,पार्टीवाद या तरह-तरह के अपडण्डे व प्रलोभन देकर उनके कीमती वोट हासिल कर जीत हासिल कर लेते हैं और पुनः अपने गिरगिट की तरह से रंग बदल देते हैं और मतदाता छले जाते हैं और जन समस्याएं जस के तस रह जाती है और जनता त्राहिमाम -त्राहिमाम करती है और जनता के साथ विश्वासघात होती है और जनता छले जाते हैं तो पहली बार सोनपुर नगर पंचायत के धरती पर चुनाव से पूर्व कई बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं समाज के विकसित करने वाले वैसे लोग जो इस बार के चुनाव में आने वाले वैसे भ्रष्ट व्यक्तियों के ऊपर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वैसे प्रत्यासियो को खोजबीन शुरू कर दी गई है जो अपने कर्तव्यों को चुनाव जीतने के बाद ईमानदारी से कार्य करें वैसे लोगों को खोजबीन सोनपुर नगर पंचायत के विभिन्न क्षेत्र के लोग अब ईमानदार ,अच्छी छवि, कर्तव्यनिष्ठ वैसे लोगों को उम्मीदवार चयन करने के लिए उन्हें खोजबीन शुरू कर दी है । इसी क्रम में सोनपुर के वैसे कुछ प्रत्याशी जो चुनाव में अपने ईमानदारी पेश करते हुए प्रत्याशी के रूप में खड़े होने का ऐलान किया है वैसे लोगों को क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों ने एक संकल्प के साथ वैसे उम्मीदवारों को बाबा हरिहर नाथ मंदिर के गर्भ गृह में उनके साक्षी मानकर उन्हें शपथ दिलाई है। बैंक से सेवानिवृत्त अनिल सिंह सोनपुर ने कहा कि बार-बार जनता के छले जाने मतदाताओं को विकास के भरोसा देकर जनता को छलने वाले वैसे प्रत्याशियों को इस बार जनता सबक सिखाएगी और एक नेक ईमानदार लोगों को चयन करने का संकल्प के साथ सोनपुर नगर पंचायत को विकसित करने के लिए ग्रीन सोनपुर, स्वच्छ सोनपुर के नारा के तहत वैसे प्रत्याशियों को चयन किया जा रहा है । सोनपुर के विभिन्न वार्ड सदस्यों जो चुनाव में अपना उम्मीदवार के रूप में जनता के बीच अपना उम्मीदवारी पेश करने वाले प्रत्याशियों ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गर्भगृह में रविवार को पहुँच कर भगवान हरि व हर को साक्षी मानकर इमानदारी से चुनाव लड़ने का संकल्प के साथ निष्ठा पूर्वक ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का शपथ ईश्वर व लोगो के साक्षी मानकर प्रत्यासियो ने शपथ लिया । जिसमें नगर पंचायत सोनपुर वार्ड नंबर 14 के अनंत सिंह, वार्ड नंबर 12 के वैभव कुमार ,वार्ड नंबर 16 के कृष्णा जी ,वार्ड नंबर 20 के राजाराम सहनी एवं वार्ड नंबर 2 के संजय कुमार सिंह ने हरिहर नाथ मंदिर में शपथ ग्रहण किया । इस शपथ ग्रहण का संचालन हरिहर क्षेत्र जन जागरण मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एवं विलायत हुसैन, सतनारायण सिंह, सतीश बाबा एवं जन जागरण मंच के सदस्यों के सामने शपथ दिलवाया गया।