इसुआपुर : डटरा पुरसौली पंचायत के मुखिया अजय राय पर देर शाम अपराधियों ने हमला किया । मुखिया के माथे पर रिवाल्वर रखकर गले से सोने की चेन छीन ली । उनका वीडियो वायरल करने के नाम पर पांच लाख की रंगदारी मांगी । मुखिया ने थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है ।मुखिया के माथे पर रिवाल्वर रखकर गले से सोने की चेन छीन पांच लाख की मांगी रंगदारी पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन उसमें कहा है की देर शाम इसुआपुर जा रहे थे तभी रास्ते में बोलेरो सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया व गाड़ी का शीशा उतारनेको कहा । उन्होंने गाड़ी का शीशा खोला तो बदमाशों ने उनकी कनपटी पर रिवाल्वर रख गले की चेन छीनते हुए चारित्रिक हनन करने के नाम पर 45 लाख की रंगदारी मांगी । कहा कि कुछ दिनों से कुछ लोग उनका फोटो एडिट कर उनसे पैसे की मांग कर रहे हैं । मैंने कोई गलत कार्य नहीं किया है और न ही किसी को पांच रुपये दूंगा ।