हसनपुरा एम.एच.नगर थानाक्षेत्र के कोड़र स्थित एक पॉल्ट्रीफार्म हाउस में छापेमारी किया गया।छापेमारी के दौरान शराब धंधेबाज पुलिस को चकमा दे मौके से फरार होने में सफल हो गया।इस बाबत थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के कोड़र गांव में प पोल्ट्रीफार्म हाउस के आड़ में वृहद पैमाने पर शराब बनाने के साथ साथ खरीद बिक्री जोरो पर किया जा रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष के द्वारा एक विशेष टीम का गठित की गई जिसमें थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर,सअनि संतोष कुमार के पुलिस बल वसिहर यादव,मकसूदन मांझी,राजन कुमार,धर्मेंद्र कुमार व रामबाबू आदि सहित दलबल के साथ उक्त पॉल्ट्रीफार्म हाउस को घेराबंदी कर लिया गया और सभी जगहों पर खोजबीन जारी करते हुए बड़े पैमाने पर पॉस को नष्ट किया गया तथा 200 एलएल के 57 पीस बंटी बबली शराब,8 लीटर देशी महुआ शराब,एक गैस सिलेंडर व एक चूल्हा को जप्त किया गया।साथ ही पॉल्ट्रीफार्म हाउस मालिक कोड़र निवासी हरिशंकर सिंह नामजद प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया।साथ फरार धंधेबाज हरिशंकर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।