पंचपकडिया निवासी नौ वर्षीय सिराजुद्दीन हवारी की हत्या के मामले में मृतक के पिता बाबुजन हवारी ने जीबी नगर थाना में गांव के ही एक महिला समेत तीन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है।वादी ने यह आरोप लगाया है कि मेरे पुत्र सेराजुदीन हवारी को पुरानी रंजीस को लेकर एक सोची समझी साजिश के तहत अपहरण कर हत्या करके साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को काला डुमरा गाँव के चौरा के झड़ी में फेंक दी गई थी। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में नामजद अभियुक्तों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह सिराजुद्दीन घर से खेलने के लिए बाहर गया था और लौट कर नहीं आया। रविवार की सुबह काला डुमरा स्थित चँवर में सेरज्जुद्दीन की लाश मिली। सिराजुद्दीन की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी।
