दरौंदा थाना क्षेत्र के दरौंदा गांव से शराब एवं बाइक के साथ गिरफ्तार दो आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया । इस संबंध में बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज रात्रि गश्ती में निकले हुए थे । इस बीच किसी ने गुप्त सूचना दिया कि भारी मात्रा में शराब उतारी जा रही है । सूचना मिलने के बाद पुलिस छापामारी किया जहां से शराब धंधेबाज अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने चिन्हित करते हुए दोनों शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार शराब धंधेबाज शंकर प्रसाद का लड़का गोविंद कुमार एवं लक्ष्मण महतो के पुत्र राजू कुमार है । दोनों शराब धंधेबाज को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
