सिवान: दरौली थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से चार शराबियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार शराबी गोपालपुर निवासी रविंद्र सिंह है। जो बलिया चट्टी पर शराब पीकर हंगामा कर रहा था। वहीं पप्पू यादव और घनश्याम यादव हनुमानपुर मठिया के रहने वाले हैं जो दोन बाजार में शराब पीकर हंगामा कर रहे था। तथा एक गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी कुंज बिहारी है जो टारवां चट्टी पर नशे की हालत में हंगामा कर रहा था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि चारों नशेड़ीओ को गस्त पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया।
