दरौंदा। प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ का एक दिवसीय बैठक हुआ. बैठक में बीएलओ को गरूड़ ऐप का अधिक इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया. बता दें कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचकों का नाम जोड़ने, हटाने एवं संसोधन हेतु प्रपत्र- 6, 7 व 8 के डिजिटल फील्ड वेरिफिकेशन के लिए गरुड़ ऐप का इस्तेमाल करना है. प्रत्येक पंचायत के एक मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी का चयन नोडल मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी के रूप में किया गया है. नोडल बीएलओ के रूप में धनंजय कुमार सिंह, मधुसूदन सिंह, मुकेश कुमार भास्कर, कमलेश कुमार सिंह, शंभू शरण राय, मिथिलेश कुमार तिवारी, अजीत कुमार प्रसाद, कृष्णा राम, उमेश कुमार साह, दिलीप कुमार राम, बिपिन बिहारी राय, तूफान ठाकुर, राघवेंद्र भारती, धनंजय राम, मुकेश राम, अभिमन्यु कुमार गिरी, अनवर हुसैन को चयनित किया गया है.
