दरौंदा। प्रखंड क्षेत्र के सतरह पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत के सदस्य (वार्ड सदस्य) का बुधवार को प्रशिक्षण प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया है. बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण में शामिल होना है. इनको प्रारंभिक प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण पुस्तिका एवं लीफलेट दिया जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने से उन्हें कार्य करने में सुविधा होगी साथ ही वे अपने अधिकार के बारे में जान पाएंगे. प्रशिक्षण पुस्तिका वितरण करने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए है लेखापाल चंद्रशेखर सिंह राजीव कुमार विनय कुमार शर्मा एवं कार्यपालक सहायक जितेंद्र कुमार, सुभाष पासवान, ब्रजेश कुमार, वसीम अंसारी, सूरज कुमार, संदीप कुमार, कंचन कुमार, विकास कुमार भारती, संतोष कुमार यादव, दिनकर कुमार, ओम प्रकाश कुमार, सद्दाम हुसैन, अशोक कुमार, विकास कुमार शर्मा, विकास कुमार, दीपक कुमार, कविता कुमारी इत्यादि