चाकू दिखाकर मोटरसाइकिल सवार के लुटे मोबाईल व सोने की चैन सोनपुर--नयागांव से दरियापुर रेल पहिया सड़क मार्ग के चौर के पास अपराधियों ने पहले से घात लगाए एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रोककर हथियार के बल पर युवक के मोबाइल और गले के सोने के लॉकेट छीनकर फरार हो गया है । इस संबंध में पीड़ित ने दरियापुर थाने में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है । पीड़ित दिघवारा मिल्की के अभिनंदन कुमार ने बताया कि बाइक से सोनपुर से अपने घर लौट रहे थे इसी बीच बेला रेल चक्का कारखाना पथ के चौर के पास सुनसान जगह देखकर पहले से घात लगाए लुटेरे ने उसकी बाइक को रोककर चाकू दिखाकर उनके बाइक और गले से सोने के लॉकेट छीन लिया और अपराधियों ने उनकी बाइक को भी लूटने की कोशिश की तब तक की सड़क मार्ग पर दूसरे गाड़ी के आते देखकर लुटेरे ने भागने में सफल रहा। वही पीड़ित ने बताया कि अपराधी की संख्या 3 थी और उसने इस संबंध में थाने में सूचना दर्ज कराई है । पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।
