पट्टीदारों ने मारपीट कर सर फोड़ा सीवान. सहायक सराय ओपी क्षेत्र के अरतसुआ गांव में मामूली विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक महिला की ईंट से मारपीट कर घायल कर दिया. महिला की पहचान परमा शाह का पत्नी ललिता देवी के रूप में की गई. महिला ने बताया कि जब भी मेरे पट्टीदार शराब पीकर नशे में आते हैं तो गाली गलौज करते हैं. गुरुवार को भी वे लोग शराब के नशे में आए और गाली गलौज करने लगे जिसका में हमने विरोध किया तभी मेरे पट्टीदारों द्वारा ईंट से मार कर सर फोड़ दिया गया. जिसके बाद मैं चिल्लाने लगी आनन-फानन में मेरे परिजनों ने मुझे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया जाए इलाज चल रहा है.
