बिहार राज्य से हमारे श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि पचरुखी प्रखण्ड क्षेत्र के सादिकपुर गांव स्थित ट्रांसफार्मर के समीप शार्ट शर्किट से आग लग गयी। आग लगने से आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान व चरवाहों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासियों द्वारा आगलगी की सूचना विद्युत विभाग को दी गयी। इसके बाद आग बुझाया जा सका।
