सारण जिले के पानापुर प्रखंड के मुख्यालय बाजार पानापुर में विगत 4 दिनों से एक असहाय विकलांग बुजुर्ग को देखा जा रहा है जोकि लावारिस हालत में एक पेड़ के नीचे चबूतरे पर रह रहे हैं।स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों पैरों से विकलांग लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग अपने तीन पहिया साइकिल से सतजोरा की तरफ से पानापुर बाजार में आए थे वहीं श्री राम जानकी ठाकुरबाड़ी परिसर में एक पेड़ के नीचे से चबुतरे पर आकर बैठे तब से लगातार चार दिनों से यहीं रह रहे हैं।बाजार में आने जाने वाले लोगों द्वारा दया करके कुछ खाने की सामग्री दे दी जाती है तो वह भोजन करते हैं नहीं तो ऐसे ही भूखे प्यासे रह रहे इस बुजुर्ग की खोज खबर लेने वाला कोई नहीं है।बिना खाए पिए लगातार चार दिनों से परे रहने के कारण इस बुजुर्ग के मुंह से आवाज भी नहीं निकल रही है पूछने पर भी नाम पता बताने की कोशिश तो करते हैं लेकिन मुंह से आवाज कुछ नहीं आती है।यह खबर प्रसारित करने का आशय यही है की इनकी जानकारी उनके परिजनों तक पहुंच सके और यह असहाय बुजुर्ग अपने परिवार के लोगों से मिल सके।
