पहलेजा ओपी में सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई सोनपुर ---सोनपुर क्षेत्र के पहलेजाघाट ओपी में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद बुधवार के दिन ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने उन्हें फूल माला व अंग वस्त्र देकर सम्मानित करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी । इस विदायी समारोह में आसपास के जनप्रतिनिधियों ,सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सब इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया । इस बात की जानकारी देते हुए पहलेजा ओपी प्रभारी विश्व मोहन राम ने बुधवार को बताया कि जोगिंदर सिंह सब इंस्पेक्टर पहले पटना जंक्शन के जीआरपी में अपर अध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थे उसके बाद उनका स्थानांतरण फरवरी 21 में सोनपुर थाना के अंतर्गत पहलेजा ओपी में पदस्थापित हुए थे । जिन्हें 1 जून 22 को सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई है। इस मौके पर विदाई समारोह के दौरान जोगिंदर सिंह सब इंस्पेक्टर ने कहा कि मुझे प्रशासनिक सेवा में अपने कर्तव्यों को ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए बुधवार के दिन में सेवानिवृत्त हुआ हूं । मैं सदैव जनता के बीच रहकर जनता के सेवा किए हैं फिर सेवानिवृत्त होने के बाद मैं अपने घर एकमा हरपुर में पहुंचकर वहां भी जनता का सेवा करेंगे । इस मौके पर ओपी में पदस्थापित सभी पुलिस कर्मी सुनील सिंह, भगरन रविदास ,पृथ्वी कुमार ,व कसमर पंचायत समाजसेवी हरेंद्र साह , खरिका पंचायत के समाजसेवी जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।
