मुजफ्फरपुर समाहरणालय के सभागार में मध निषेध एवं शराबबंदी को लेकर सख्ती से लागू कराने के लिए जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत,उत्पाद अधीक्षक संजय राय सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष एवं उत्पाद के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया गया । जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने मद्य निषेध एक्ट के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा बैठक किए । उन्होंने बताया कि जिले में शराब के अवैध व्यापार और तस्करी के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाने में तेजी लाने, चुलाई शराब की भट्ठियां तथा शराब तस्करी के संवेदनशील स्थानों पर लगातार छापेमारी करने, थानों में चौकीदारी परेड में अवैध शराब की भट्ठियों के संबध में आसूचना प्राप्त कर छापेमारी करने का निर्देश दिया।
