सोनपुर के पीआर कॉलेज में हरिहर क्षेत्र प्रतिभा खोज 2022 के तहत भाषण ,वाद -विवाद,डांस ,कबड्डी,क्रिकेट,बॉलीबॉल, दौड़ ,फुटबॉल, चित्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन एक सप्ताह तक का कार्यक्रम किया गया । जिसमें सारण,बैशाली,मुजफ्फरपुर जिला की विभिन्न क्षेत्र के 2250 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर अपने अंदर छुपे प्रतिभा को प्रदर्शन किया । इस प्रतियोगिता में 'माना कि अंधेरा घना है परंतु दिया जलाना कहां मना है ' टॉपिक पर भाषण में साक्षी कुमारी , रजनीश कुमार ने बहुत ही अच्छे तरिके से सरकार के कार्य प्रणाली ,समाज की परिस्थितियों ,पर्यावरण से संबंधित ,समाज के विकसित करने एवं समाज में हो रही बुराई,वेरोजगारी,भरस्टाचार, महंगाई , बढ़ती जनसंख्या जैसी समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए भाषण के द्वारा साक्षी ने लोगों मैं जागृति पैदा करने का संदेश दिया