बिहार राज्य के सरन ज़िला के सोनपुर से साक्षी कुमारी ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय सोनपुर का अपना भवन एवं न्यायिक दंडाधिकारियों के लिए आवास निर्माण के लिए शनिवार को भूमि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण कार्य का अंजाम देने के लिए इंस्पेक्टिंग जज अनिल कुमार सिंह एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश सारण आर एल शर्मा पहुंचे थे । सोनपुर में अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय भवन के लिए वर्तमान में चल रहे न्यायालय से उत्तर अनुमंडलीय अस्पताल तक परती जमीन को देखा तथा इंस्पेक्शन कर साथ में स्थल पर मौजूद रहेअंचलाधिकारी को निर्देशित कर अंचल अमीन से नापी भी कराया गया ।