आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने हथियार के बल पर उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में लुटे रुपये पुलिस ने बैंक कर्मियों से पूछताछ व सीसीटीवी कैमरे के आधार पर लुटेरे को खंगाला जा रहा है सोनपुर ---अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि दिनदहाड़े हथियार से लैस आधे दर्जन से ऊपर लुटेरे ने सोनपुर थाना क्षेत्र के गोविंदचक स्थित घेघटा में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में प्रवेश कर हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को मारकर घायल करते हुए हथियार दिखाकर उनके रखे पैसे एवं लॉकर में रखे पैसे लेकर बुधवार को फरार हो गया है। इस घटना के जानकारी सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के मिलते ही घटनास्थल पर अपने दल बल के साथ पहुंचकर मामले की तहकीकात में पुलिस जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि यह घटना दिन के 1:15 बजे के करीब यह घटना हुई है जिससे वहां किसी प्रकार के शोरगुल नहीं हुई । जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है तभी ग्रामीणों की जानकारी मिली है। वही कैशियर शशि कुमार से पूछे जाने पर उसने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आधे दर्जन लुटेरे ने बैंक में प्रवेश कर पहले हथियार दिखाकर वे किसी हाथ में लगे चीजों से इस तरह से वार किया कि मैं घायल हो गया और मुझे हथियार के बल पर पैसे एवं 2 बैंक कर्मियों के ऊपर हथियार के बल पर किसी प्रकार का हो हल्ला नहीं करने का धमकी देते हुए पैसे लूट कर फरार हो गया है। कैशियर ने यह भी बताया कि सभी लुटेरे हथियार से लैस था और वह मुंह पर गमछा बांधे हुए था जैसे ही खताधारको ने बैंक से निकला वैसे ही सुनसान का फायदा उठाकर वह अंदर प्रवेश कर कर्मचारियों को वार करते हुए उसने कुल ₹5लाख 96 हजार 590 लेकर फरार हो गया। यह घटना 1:15 से 1:35 तक घटना का अंजाम दिया है उसने मेरा बैग में रखे टिफिन बॉक्स ,पीने के पानी का बोतल ,मोबाइल भी ले गया है। वही ब्रांच मैनेजर ब्यूटी कुमारी ने बताई कि मेरे बैंक में कुल 3 स्टॉप मेरे सहित था लुटेरे ने कुल ₹5,96,890 हथियार के बल पर मुंह पर गमछा बांधे हुए बैंक के अंदर प्रवेश किया और तिजोरी एवं कैश काउंटर में रखें सभी रुपए लेकर फरार हो गया है । अंदर में 6-7 लुटेरे प्रवेश किया था हथियार के बल पर कैशियर एवं अन्य कर्मियों को हथियार के बल पर लुटेरे ने डराया व धमकाया फिर अंदर रखे तिजोरी को खुलवा कर पैसे लेकर फरार हो गया । इस कांड में लूटेरे कितने थे यह अभी तहकीकात की जा रही है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि एक दर्जन के करीब में लुटेरों ने इस घटना का अंजाम दिया होगा वहीं आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि गोविंद चक मोड़ के पास अगर पुलिस बल की तैनाती होती तो घटना का अंजाम देने के लिए लुटेरे भी एक पल के लिए सोचता लेकिन दोनों तरफ कहीं भी पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण इतनी बड़ी घटना हो गयी है । सोनपुर एडिशनल एसपी अंजनी कुमार से पूछे जाने पर घटना के पुष्टि करते हुए कहा है कि बैंक से लुटेरे ने हथियार के बल पर 5 लाख रुपये से अधिक राशि लूटकर फरार हो गया है । मामले की तहकीकात व सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से इस घटना के सबंध में पूछे जाने पर उन्होंने किसी बात को अभी बताने से इनकार करते हुए कहा कि मामले की तहकीकात व बैंक कर्मियों से पूछताछ की जा रही है साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है अपराधी कितनी भी बड़ी क्यों ना हो उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
