दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती हनुमान मंदिर के समीप शव लटकते हुए बुधवार को सुबह में स्थानीय ग्रामीणों ने देखा।देखते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव की मिलने की सूचना दरौंदा थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज को दी गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुच शव को पेड़ नीचे उतारा गया।साथ ही शव की पहचान एमएच नगर थानाक्षेत्र के अरंडा निवासी रामाशीष साह के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई।जिसे मृतक के परिजनों को सूचना दी गई।राजा का शव मिलने की सूचना पूरे अरंडा में आग की तरह फैल गई।मृतक राजा के परिजनों ने रोते बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुँच दहाड़ मार कर रोने लगें।वही थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सिवान भेजा गया।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
