/दारौंदा। प्रखंड के सिरसाव पंचायत के सिरसाव मठिया गांव स्थित श्री जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर से श्री जलेश्वर नाथ महादेव जीर्णोद्धार प्रतिष्ठात्मक महारूद्र महायज्ञ को लेकर गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद कुँवारी कन्याओं एवं महिलाओं द्वारा कलशयात्रा निकाली गई. कलशयात्रा में गाजे बाजे व झांकी के साथ दर्जनों घोड़े, हाथी, बडे-बडे पताका के साथ जयजयकार की उदघोष से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया. महायज्ञ में शामिल यज्ञाचार्य आचार्य राजा मिश्रा आदि के नेतृत्व में कलशयात्रा सिरसाव मठिया गांव स्थित जलेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकली पिपरा, दरौंदा, सिरसाव होते हुए दरौंदा शिव एवं रामजानकी मंदिर के तलाब से जल भरकर पुनः दरौंदा होते हुए पिपरा, पिपरा मठिया, कोडारी खुर्द होते हुए यज्ञ स्थल पंहुचे. पांच दिन तक चलने वाले इस महायज्ञ में अलग-अलग दिनों पर अलग-अलग भक्ति कार्यक्रम होगा. इस महायज्ञ का समापन 09 मई को होगा. आयोजन समिति के जयप्रकाश भारती, हँसहनाथ भारती, मनोज भारती, मुन्ना भारती, वीरेंद्र भारती, अनमोल गुप्ता, टुनटुन भारती, ज्ञान भारती, कृष्णा भारती, राजीव कुमार भारती, विकाश कुमार भारती आदि ने बताया कि प्रवचनकर्ताओ द्वारा रात में प्रवचन दिया जाएगा. यज्ञस्थल पर मेले जैसा दृश्य दिख रही हैं. महायज्ञ में दरौंदा, सिरसांव, पिपरा, कोडारी खुर्द, सिरसाव मठिया आदि गाँव के श्रद्धालु कलशयात्रा में शामिल हुए. कलशयात्रा के दौरान ग्रामीण संदीप कुमार गुप्ता, विक्की भारती, मनोज भारती, दिनेश भारती, हीरा भारती, ज्ञान भारती,प्रेमचंद भारती,अमित भारती, उत्तम भारती, अभिषेक भारती, अरमान भारती, आशीष कुमार, सुनील राम, कृष्णा साह, प्रदीप भारती, राधेश्याम भारती, मिथलेश भारती, टुनटुन भारती,बिरेन्द्र भारती, कृष्णा भारती, धनंजय भारती,चंदन कुमार, विवेक कुमार, विनय भारती, यश कुमार, दूधनाथ भारती, पिंटू कुमार, कालीचरण साह, नीरज यादव, दीपक यादव, छोटेलाल साह, अक्षयबर भारती के अलावे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे.
