प्रखंड के चैनपुर में विगत 2 अप्रैल से चल रहे राम नवमी महोत्सव महायज्ञ का समापन रविवार को हवन यज्ञ पूर्णाहुति के साथ हो गया। नौ दिनों के धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन देवी देवताओं की प्रतिमा का विसर्जन कर दिए जाने के बाद माहौल विदाई जैसा गमगीन हो गया है। दिन में आचार्य लक्ष्मीनिधी मिश्रा की अगुवाई में ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन की पूर्णाहुति कराई।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
