फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से अपने पंचायत को मुक्त बनाने के लिए भीखनपुरा पंचायत के मुखिया अखिलेश रजक लोगों के बीच जागरूकता पैदा कर रहे हैं। वे अपने पंचायत के लोगों से स्वास्थ्य कर्मी के सामने दवा खाने के लिए प्रेरित कर रहे। गुरुवार से जिले में शुरू हुए फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। बताते हैं कि वे अपने पंचायत में शत प्रतिशत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। अभियान के पहले दिन उन्होंने खुद दवा खाकर दूसरे को भी दवा खाने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया या हाथी पांव एक गम्भीर बीमारी है। किसी को हाथी पांव की बीमारी हो जाती है तो उसे ताउम्र उसके साथ ही गुजारना पड़ता है। इस बीमारी से बचने का एक ही जरिया है कि फाइलेरिया की दवा का सेवन करें।
