दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में सड़क निकालने को लेकर मारपीट कर तीन लोगों को घायल कर देने का मामला सामने आया है। जिसमें पांच लोगों को आरोपित करते हुए जैतपुर निवासी लाल बाबू राय ने दाउदपुर थाने में आवेदन दिया है। जिसमें लाल बाबू राय ने कहा है कि मैं अपने घर था। तभी गांव के हीं शंकर राय मुझे बुलाकर जीतन राय के घर पर ले गए। वहां पहले से लोग इकट्ठा थे।