दारौंदा में प्रखंड बैंकर समिति की हुई बैठक,दिए गए कई निर्देश दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में प्रखंड बैंकर्स समिति का एक दिवसीय बैठक हुआ. बैंकर्स का बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ. भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित में की जाने वाली सभी परियोजनाओं के मद्देनजर बैठक किया गया. इस बैठक में सबसे अधिक बल किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री सम्मान निधि, किसानों को मिलने वाले अनुदान, कृषि यंत्र इत्यादि पर दिया गया. इसके अलावे योजनाओं पर भी बाते हुई. वरीय अधिकारी अग्रणी जिला प्रबंधक सीवान ने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया कि बैंकों में सभी कार्य को सही से निपटाए. किसानों को अधिक से अधिक लोन दे. युवाओं को रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराए. बैठक में दारौंदा केनरा बैंक शाखा प्रबंधक बलवंत कुमार सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक कुंदन कुमार सिंह, ऑफिसर राकेश कुमार, बगौरा केनरा बैंक शाखा प्रबंधक, रामगढ़ा केनरा बैंक शाखा प्रबंधक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक दरौंदा शाखा प्रबंधक, निदेशक आरयूडीएसटीईआई सिवान के अलावे अन्य बैंक के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।
