सिसवन प्रखण्ड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मन्दिर में मंगलवार की रात शिवरात्रि के उपलक्ष्य में हर साल की भांति इस साल भी द्विदलीय गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय कलाकार दिलीप साहनी तथा भीमलाल यादव व आकाश बाबा ने भगवान भोले नाथ व मां पार्वती के विवाह प्रसंग की सांगीतिक प्रस्तुति कर दर्शको को भाव विभोर कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
