दरौदा महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालय व देवालयों मे श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक किया गया। वहीं मुख्यालय दरौदा समेत प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में शिव मंदिरों में घरों में श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ भगवान भोलेनाथ तथा माता पार्वती की पूजा अर्चना की हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का काफी ज्यादा महत्व है