दरौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित सूचना प्रौद्योगिकी केंद्र में जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह के अध्यक्षता में विकास पुरुष आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का 71 वाँ जन्मदिन को विकाश दिवस के रूप में धूम धाम से मनाया गया. दरौंदा प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सभी समाज के लिए चौमुखी विकास कर विकास पुरूष की श्रेणी में है. इस महान व्यक्ति के जन्मदिन पर पार्टी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लेकर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओ को जन जन तक पहुचाने का काम करेंगे. मौके पर पूर्व जिलापार्षद जनार्दन सिंह, अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, राजीव कुमार भारती के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे.