दरौंदा प्रखंड क्षेत्र में मां की ममता को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है. बता दे कि थाना क्षेत्र के भीखाबान्ध नहर के बांध के समीप झाड़ी नवजात शिशु के मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. इस संबध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार दो युवक ने महराजगंज के तरफ से शिशु को कपड़े में लपेट कर आये और नहर के नीचे झाड़ी में फेंक कर भाग गए