पूर्वोत्तर रेलवे के बनारसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय निरीक्षण यान से निरीक्षण करने मंगलवार को महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। डीआरएम श्री पांडे महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पलेटफार्म और नए स्टेशन भवन, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणधीन अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।