बिहार राज्य से हमारी श्रोता ,मुजफ्फरपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि तंबाकू उत्पादों पर लगाम लगाने के लिए सीड्स और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र लिखा है। जिसमें खासतौर पर युवाओं और अवयस्कों की चिंता करते हुए पूरे देश में पान मसाला, गुटखा और चबाने वाले सुगन्धित तम्बाकू उत्पाद बनाने वाले उद्योगों पर पूर्ण प्रतिबन्ध लगाये जाने की मांग की है।
