बिहार मे उद्योग धंधे को विकसित करने के लिए राज्य के युवाओं,महिलाओ को प्राथमिकता - शाहनवाज हुसैन बनियापुर (सारण) राज्य मे उद्योग धंधे को विकसित करने के लिए राज्य सरकार ने महिलाओ ,युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर हर सुविधाएं प्रदान कर रही है,यह बाते संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा के प्रांगण मे विधान पार्षद ई0 सच्चिदानंद राय द्वारा आयोजित दही चिउरा भोज कार्यक्रम के उपरांत सभा को संबोधित करते बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शैयद शाहनवाज हुसैन ने कही।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिलाओ,युवाओं के रोजगार के प्रति संवेदनशील है।वही पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार ने पहली बार राज्य मे इवीएम से पंचायत चुनाव शांति सदभावपूर्ण,निष्पक्ष कराई है।जहाँ हम लोगो ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करते,पंचायत प्रतिनिधियों को ताकत दी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।